रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे फाइनल में बाजी मारकर इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ जब मेजबान देश चैंपियन बनने में सफल रहा। 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और इस बार इंग्लैंड विजेता बना। इंग्लैंड 27 साल बाद फाइनल में उतरा था, जहां उसे खिताबी जीत मिली।
पहली गेंदः बोल्ट की पहली गेंद सामने स्टोक्स थे। इस गेंद पर कोई रन नहीं हुआ।
दूसरी गेंदः कोई रन नहीं।
तीसरी गेंदः …और ये छक्का! स्टोक्स ने घुटने के बल पर बैठकर लगाया शानदार छक्का जड़ा। यहां से अब इंग्लैंड को नौ रन की जरूरत थी।
पांचवीं गेंदः 01 रन, राशिद आउट। इस गेंद पर स्टोक्स ने गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खेला। सैंटनर ने सीधा थ्रो बोल्ट के हाथ में फेंका। उन्होंने आसानी से गिल्लियां उखाड़ दीं। इस दौरान स्टोक्स दूसरे रन के लिए भाग लिए थे। आदिल रशीद बिना गेंद खेले रन आउट हो गए।
छठी गेंदः 01 रन, वुड आउट। स्टोक्स एक बार फिर दूसरे रन के लिए दूसरे रन के लिए भागे। इस दौरान मार्क वुड बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। इसके साथ ही मैच टाई होकर सुपर ओवर में चल गया।